तुलसी विवाह तक चार शुभ राजयोग, इन राशियों का दरवाजा खटखटाएंगी देवी लक्ष्मी

दिवाली के दिन बेहद दुर्लभ और शुभ राजयोगों के साथ लक्ष्मी पूजन मुहूर्त किया गया था। दीपावली के दिन बने चार राजयोग का प्रभाव तुलसी विवाह तक रहेगा। महालक्ष्मी राजयोग, आयुष्मान राजयोग, सौभाग्य योग और आदित्य मंगल राजयोग इस दौरान कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा। इस वर्ष तुलसी विवाह 24 नवंबर को है।

तुलसी विवाह तक इन 4 राशियों की रहेगी मौज

कर्क राशि

इस राशि वालों के लिए आदित्य मंगल राजयोग से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। शत्रुओं पर काबू पाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि संभव है। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। शांति और संतुष्टि का अनुभव करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है। आपके रुके हुए काम निपट सकते हैं। आपका जीवन रोशनी तरह चमक उठेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। ग्रह स्थिति सकारात्मक बन हुई है। सुचारू रूप से सारे कम संपन्न होते जाएंगे।

वृश्चिक राशि

इस दौरान प्रोफेशनल जीवन में विशेष लाभ मिल सकता है। आपका व्यक्तित्व निखरता हुआ नजर आएगा। संपत्ति के खरीद संबंधी कार्य में गति आएगी। घर में आपसी सामंजस्य से सुखद वातावरण रहेगा।

मकर राशि

राजयोग मकर राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव बढ़ेगा। पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे। कोई खास वस्तु उपहार में मिल सकता है। ग्रहों का संयोग आपके लिए नई किरण लेकर आएगा। समान विचारधारा वाले लोगों से मुलाकात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds