पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ पूर्व नक्सली मुंबई से अरेस्ट, इंसास राइफल-कारतूस और तलवार बरामद

जशपुर : पुलिस ने नक्सली संगठन सीपीआई से जुड़े एक पूर्व नक्सली और उसके साथी मायानगरी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी मं पुलिस ने आरोपी के पास से एक इंसास राइफल, एक देसी राइफल और कारतूसों के साथ तलवार भी बरामद की है. इंसास राइफल के बूते आरोपित ने एक प्रेमी जोड़े के स्वजनों से 35000 और जंगल में मशरूम चुनने गए ग्रामीणों से 5000 हजार रुपये लूटने का आरोप है.

जंगल की तलाशी में मिले हथियार

इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ लाल उमेद सिहं ने बताया है कि 11 जून को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बूमतेल के सरनाटोली जंगल में दो हथियारबंद व्यक्ति लोगों को धमकार वसूली कर रहे हैं. इस सूचना के आधार पुर जशपुर पुलिस ने पूरे जंगल की घेराबंदी कार सर्च अभियान चलाया. लेकिन कोई भी संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की नजर में नहीं आया. हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस को जंगल से एक इंसास राइफल, एक देसी राइफल, एक कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और तलवार मिले थे.

अपराध दर्ज जांच शुरू

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंर्तगत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान आरोपियों की पहचान झारखंड के गुमला जिले रायडीह थाना क्षेत्र के लूंगा गांव का निवासी ह्दय साहू उर्फ मांगू और गुमला जिले के ही कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के सकरा गांव का निवासी पलटू दास 36 वर्ष के रूप में हुई.

दबिश के दौरान पलटू दास भाग निकला

जशपुर पुलिस ने आरोपी ह्रदय राम को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया लेकिन पलटू दास भाग निकला. एसपी के अनुसार पुलिस को मुखबीर और सायबर टीम के सहयोग से पता चला कि पलटू दास महाराष्ट्र के मुंबई में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर कोतवाली प्रभारी मोरध्वज देशमुख के नेतृत्व में जशपुर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पलटू दास को गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds