सड़क हादसे में घायल हुए पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, हालत स्थिर

सूरजपुर। भटगांव के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता पारसनाथ राजवाड़े सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। हादसे के बाद वे खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सूरजपुर जा रहे थे। वे अकेले एसयूवी चला रहे थे, जब ओडगी थाना क्षेत्र में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

अस्पताल में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds