सदस्यता अभियान में शामिल होने पहुचे पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुंगेली : लोकसभा के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और मौजूदा मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले हादसे का शिकार हो गए है। उनके हाथ, पैर और सीने में चोट पहुंची हैं। पूर्व मंत्री मोहले को मुंगेली जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जिले के कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोजराज पटेल भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल वे खतरे से पूरी तरह बाहर हैं। वरिष्ठ डॉक्टरों को टीम उनके देखरेख में जुटी है।

दरअसल विधायक पुन्नूलाल मोहले भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल होने नगर पालिका क्षेत्र के पुलपारा पहुँच हुए थे। यहां जारी पार्टी के अभियान के दौरान वह एक गड्ढे में फिसलकर गिर गए। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फ़ौरन अस्पताल भेजा और फिर उनका उपचार शुरू हुआ। शुरुआती जाँच में उनके हाथ, पैर और सीने में चोट आई है। इस घटना की सूचना जैसे ही प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय को मिली, उन्होंने भी फोन पर उनका हालचाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds