लॉगिन

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, बोले “सरगुजा संभाग में चरमरा गई है कानून व्यवस्था”

Chhattisgarh September 13, 2024 रिपोर्टर: shailesh
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, बोले “सरगुजा संभाग में चरमरा गई है कानून व्यवस्था”

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज, बोले “सरगुजा संभाग में चरमरा गई है कानून व्यवस्था”

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सरगुजा संभाग की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने बयान देते हुए कहा की, सरगुजा संभाग में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। सरकार बदलते ही प्रशासन निरंकुश हो गई है।वहीं दूसरी तरफ सिंहदेव के बयान पर पलटवार किया है।

दरअसल पूर्व डिप्टी सीएम ने प्रदेश की भाजपा सरकार तंज कसते हुए कहा कि, सरगुजा संभाग में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमराई गई है। सरकार बदलते ही प्रशासन हो निरंकुश गई है। वहीं दूसरी तरफ टीएस सिंहदेव के बयान पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी पलटवार किया है, उन्होंने कहा की पिछली सरकार की तुलना में अपराध में कमी आई है। लेकिन और मेहनत करने की जरूरत कांग्रेस राजनीति कर रही है, जन सेवा की राजनीति करें कांग्रेस जनता का दिल जीते और फिर वोट मांगे।

आपात की स्थिति 

टीएस सिंहदेव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा की कुछ दिन पहले सूरजपुर जिले से जानकारी मिली की एक अल्पसंख्यक परिवार के घर में घुसकर एक दल के लोग मारपीट करते हैं। और जिन लोगों से मारपीट होती है, उम्हें ही जेल में भर दिया गया। वहीं सीतापुर से खबर आई की एक मिस्त्री की लाश अत्यंत संदिग्ध तरीके से पानी के टंकी से मिली। और अब तो अति हो गई जब कुछ नकाबपोश बदमाश बंदूक की नोक पर एक ज्वेलर्स से  करोड़ों की लूटकर भाग गए। सरगुजा में आपात की स्थिति बन गई है, इससे पहले हमने ऐसा होते हुए नहीं के बराबर देखा है। सरकार बदलते ही प्रशासन निरंकुश हो गई है।  जिसके कारण बेख़ौफ़ होकर बदमाश ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds