लॉगिन

राजनांदगाव से पूर्व सीएम रमन सिंह, लुंड्रा से प्रबोध मिंज, अभनपुर से इंद्र कुमार ने की जीत दर्ज, भूपेश बघेल की बढ़त बरकरार

Politics December 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
राजनांदगाव से पूर्व सीएम रमन सिंह, लुंड्रा से प्रबोध मिंज, अभनपुर से इंद्र कुमार ने की जीत दर्ज,  भूपेश बघेल की बढ़त बरकरार

राजनांदगाव से पूर्व सीएम रमन सिंह, लुंड्रा से प्रबोध मिंज, अभनपुर से इंद्र कुमार ने की जीत दर्ज, भूपेश बघेल की बढ़त बरकरार

रायपुर : प्रदेश की 90 सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान में 1.55 करोड़ मतदाताओं के द्वारा डाले गए मतों से यह तय हो जाएगा कि प्रदेश की सत्ता किसके हाथ लगती है। इसके साथ ही 1,181 प्रत्याशियों के भाग्य का भी निर्णय होगा।

अभनपुर के बाद दो और सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत

छत्‍तीसगढ़ में अभनपुर के बाद दो और सीट लुंड्रा और राजनांदगांव पर जीत दर्ज की है। राजनांदगांव विधानसभा सीट से पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं लुंड्रा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रबोध मिंज को जीत मिली है।

पूर्व सीएम रमन सिंह 37 हजार मतों से आगे

राजनांदगांव विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह आगे चल रहे हैं। 11 राउंड के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह 37 हजार मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। 12वें राउंड की गिनती शुरू हो गई। रमन सिंह राजनांदगांव से चौथी बार चुनावी मैदान में है। कांग्रेस के गिरीश देवांगन पीछे हैं।

पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7471 वोटों से आगे

दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में दसवां राउंड पूरा खत्‍म हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस 52,799 और भाजपा से विजय बघेल को 45,328 वोट मिले। भूपेश बघेल 7471 वोट से आगे चल रहे हैं। इससे पहले नवमें राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5598 वोट से आगे, आठवें राउंड में 4401 वोट से आगे, छठवें राउंड में 2470 वोट से आगे थे।

जशपुर में यूडी मिंज पीछे, भाजपा के विष्णुदेव साय आगे

जशपुर में 17 राउंड की गिनती के बाद कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विष्णुदेव साय बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के विष्णुदेव साय कांग्रेस के यूडी मिंज से 20922 वोट से आगे चल रहे हैं।

कोंटा से कांग्रेस के कवासी लखमा आगे

छत्‍तीसगढ़ के कोंटा विधानसभा सीट पर कवासी लखमा जीत की ओर अग्रसर हो गए हैं। कवासी लखमा 1930 मतों से आगे चल रहे हैं। अब मतगणना अब अंतिम दौर में है। सिर्फ एक पेटी का बचा है।

कवासी लखमा (कांग्रेस) 32613

देवेंद्र तेलाम (जोगी कांग्रेस) 1383

मड़कामी मासा (बसपा) 1067

सोयम मुक्का (भाजपा) 30683

चनाराम मरकाम (आदि दल) 2849

जगदीश नाग (आजाद) 1794

मनीष कुंजाम (सीपीआई) 28748

बीड़ा सोढ़ी (निर्दलीय) 1444

नोटा 3675

भाजपा बहुमत से आगे

भाजपा बहुमत से आगे चुनाव आयोग की रुझान के मुताबिक
कुल सीट: 90, बहुमत: 46
BJP: 55
कांग्रेस: 32
अन्य: 3

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds