लॉगिन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा , चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं कांग्रेस विधायक, मुख्यमंत्री बघेल ने दी नसीहत कहा – अपनी टिकिट की चिंता करे रमन सिंह

Chhattisgarh February 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा , चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं कांग्रेस विधायक, मुख्यमंत्री बघेल ने दी नसीहत कहा – अपनी टिकिट की चिंता करे रमन सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा , चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं कांग्रेस विधायक, मुख्यमंत्री बघेल ने दी नसीहत कहा – अपनी टिकिट की चिंता करे रमन सिंह

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह आमने-सामने हैं, दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने संगठन और विधायकों को लेकर एक दूसरे को घेरा है। तीखी बयानबाजी इन दोनों सियासी दिग्गजों के बीच देखने को मिली है। कांग्रेस संगठन को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भूपेश बघेल कांग्रेस की चिंता करें, विधायक चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं। रमन सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस के एक नहीं दो नहीं पांच पांच विधायकों ने कह दिया है कि अब हम चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। डाक्टर रमन का आशय टीएस सिंहदेव सहित कुछ विधायकों के उस बयान से था, कि अब उनकी इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं है।

रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता करें : बघेल

डॉ रमन सिंह ने कहा कि सरकार में जो स्थिति कांग्रेस की है कि विधायक जो सत्तारूढ़ पार्टी के हैं, उनकी हिम्मत चुनाव लड़ने की नहीं है। मैदान में जाने की स्थिति नहीं है तो अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए बीजेपी की चिंता करने वाले बहुत हैं। अब इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह सरकार बनाने के लिए चोरी डकैती नहीं कर पाए। विधायकों को तोड़ नहीं पाए तो इस प्रकार की बात कह रहे हैं और फिर रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता करें। भाजपा की इससे पहले प्रभारी रहीं पुरंदेश्वरी देवी कह चुकी हैं कि रमन सिंह अगले चुनाव में चेहरा नहीं है।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि केंद्रीय नेतृत्व डॉ.रमन पर विश्वास नहीं कर रहा है। दूसरा मुझे जानकारी मिली है कि सारे विधायकों को कह दिया गया है जो 14 बचे हैं उनकी टिकट तय नहीं है। तो अपनी टिकट की चिंता करें रमन सिंह। मुख्यमंत्री रहते हुए अपने बेटे को लोकसभा की टिकट नहीं दिला पाए, हमारी चिंता क्यों कर रहे हैं। अपनी चिंता करें अपने पार्टी की चिंता करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बातें कांकेर रवाना होने से पहले रायपुर में कहीं। इसके बाद अपने तय कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री रवाना हो गए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds