Site icon khabriram

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा, बिखर जाएगा मोदी विरोध मोर्चा

dr. raman

राजनांदगांव : मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने भाजपा ने प्रेस मीट किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह ने केंद्र के साथ अपने मुख्यमंत्रित्वकाल की भी उपलब्धियों को सामने रखा। वे भूपेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल को विकास विरोधी व भ्रष्टाचार वाला बताया।

डा. सिंह ने मोदी विरोधी मोर्चा पर कटाक्ष लेते हुए कहा कि मोदी नाम की बाढ़ से बचने सभी बरसाती जीव-जंतु (राजनीतिक दल) एक पेड़ (मंच) पर चढ़ गए हैं। यह ज्यादा दिन टिकने वाले नहीं है। चुनाव आते-आते सभी बिखर जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम से मिशन-2024 की तस्वीर साफ होगी।

विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। इसमें कई तरह की चुनौतियां भी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर किए गए प्रश्न के जवाब में कहा कि सामूहिक रूप से चुनाव लड़ा जाएगा। मोदी से बड़ा कोई चेहरा नहीं है। रही बात मुद्दों की तो मुख्य मुद्दा जनता तय कर चुकी है। वह है विकास का मुद्दा।

कांग्रेस के शासनकाल में राजनांदगांव की उपेक्षा

कांग्रेस के शासनकाल में सिर्फ पाटन और दुर्ग का ही विकास हुआ। राजनांदगांव की उपेक्षा की गई। इसके अलावा कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में किए गए वादों से मुकरना और भ्रष्टाचार भी विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्य मुद्दे होंगे। डा. रमन ने कहा कि कांग्रेस सासनकाल में राजनांदगांव से हटाए गए सारे सरकारी कार्यालय भाजपा की सरकार आने पर वापस लाए जाएंगे।

जो काम अधूरे रह गए हैं, सभी को पूरे किए जाएंगे। डॉक्टर रमन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मैदान में उतारा जाएगा। भगवान राम और बजरंगबली से जुड़े विषयों पर डा. रमन ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदुओं का हितैषी बनने का ढोंग करते हुए आवरण बदलने का काम किया है।

भूपेश बघेल देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो जमानत पर चल रहे हैं

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अश्लील सीडी कांड में जमानत पर चल रहे हैं. कार्यकाल के साडे चार साल बीत जाने के बाद कांग्रेसी अब जन घोषणापत्र को खोज रही है. कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता, पूर्ण शराबबंदी, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कामों में सरकार विफल रही है.

डॉ रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के यूपीए सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में लेकिन मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में किसी भी मंत्री पर कोई भी आरोप नहीं है. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की अलग पहचान बनाई और सम्मान दिलाया. भारत विश्व गुरु के रूप में उभरा है.

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की हालत खस्ता

राजनांदगांव के परिपेक्ष में डॉक्टर रमन ने कहा कि कांग्रेश आसन में यहां का विकास पूरी तरह से थम गया है. प्रदेश में अन्य मेडिकल कॉलेजों के साथ राजनांदगांव में भी मेडिकल कालेज की सौगात उन्होंने दी थी. आज बाकी जगह की तुलना में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की हालत खस्ता है. साढ़े चार साल में कांग्रेस सरकार ने सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जरूरी मशीन तक उपलब्ध नहीं करा सकी. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर भाजपा लगातार अभियान चला रही है. आने वाले दिनों में कार्यकर्ता इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने जा रहे हैं. प्रेस मीट में सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी और खूबचंद पारा भी मौजूद थे.

Exit mobile version