पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य सरकार की मंशा पर किया सवाल, कहा “सरकार ने युवाओं को बनाया अप्रैल फूल”

रायपुर: राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं को 2500 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है। इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को अप्रैल फूल बनाया है।10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, उस हिसाब से एक साल के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान होना था, लेकिन सरकार ने सिर्फ 250 करोड़ रुपए का बजट रखा है।

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण पर डॉ रमन ने कहा कि सीएम फिर छग की जनता के साथ छल कर रहे हैं। 2011 का सर्वे मनमोहन सिंह ने कराया था, क्या उस पर भरोसा नहीं है। प्रदेश में आचार संहिता लगने में 5 महीने ही बचे हैं। सर्वे का काम 4 महीने में पूरा होगा, ये आवासहीन लोगों के साथ मजाक किया है।

आतंकित करके हो रहा धर्मांतरण

धर्मातरण पर रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बाद धर्मांतरण की बाढ आई है। पहले धर्मातरण आग्रह निवेदन से होता था, लेकिन अब गुंडागर्दी, लाठी चलाकर, मारपीट करके धर्मातरण हो रहा है। नारायणपुर की घटना सबके सामने है। विरोध करने वालों को जेल में भेजा जा रहा है। आज आतंकित करके धर्मातरण हो रहा है, जो मैने पहले कभी नहीं देखा।

मिलीभगत से कीमती जमीनों पर कब्जा

भू-माफियाओं पर डॉ रमन ने कहा कि जमीन बची ही नहीं है। सत्ता से जुड़े लोग गुंडागर्दी करके सभी अच्छी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। राजस्व विभाग के साथ मिलीभगत करके कीमती जमीनों पर कब्जा करने का कुचक्र चल रहा है।

छग के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला

‘पीडीएस घोटाले पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि पीडीएस का घोटाला छग के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है। 68900 मैट्रीक टन चावल लगभग 600 करोड़ रुपए का गायब है। घोटाले की जानकारी डायरेक्टोरेट को एक साल से है, लेकिन कार्रवाई नहीं की। मतलब घोटाले में सब मिले हुए हैं। पोल खुलने के बाद अब छोटे राशन दुकानदारों को टार्गेट किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार में छय का पीडीएस सिस्टम कोलेप्स हो गया है। पूरे घोटाले की शिकायत में केंद्रीय खाद्य मंत्री से करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds