लॉगिन

भाजपा के पूर्व विधायक टिकिट नहीं मिलने से हुए नाराज, सोशल मीडिया से हटाया पदनाम

Raipur October 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा के पूर्व विधायक टिकिट नहीं मिलने से हुए नाराज, सोशल मीडिया से हटाया पदनाम

भाजपा के पूर्व विधायक टिकिट नहीं मिलने से हुए नाराज, सोशल मीडिया से हटाया पदनाम

रायपुर : प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद से भाजपा में बगावत का दौर लगातार जारी है। ऐसे में धरसीवां से भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने धरसीवां या रायपुर उत्तर से चुनाव लड़ने का मन बनाया था। पुराने लोगों को टिकिट दिए जाने के बाद से उनको भी लगा की उन्हें मौका दिया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं…

बता दें, देवजी भाई पटेल धरसींवा से 3 बार के विधायक रहे हैं। इस बार उन्होंने भाजपा से नाराजगी के चलते अपने सोशल मीडिया से बीजेपी पदनाम हटाकर धरसीवां का सेवक लिख दिया है। हालांकि वे निर्दलीय या दूसरे दल से लड़ सकते हैं। इसी बीच जोगी कांग्रेस और ‘आप’ लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं भाजपा के नेता भी उनसे संपर्क करने में जुटे हुए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds