लॉगिन

वन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज : क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव हुए शामिल

Sports October 17, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
वन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज : क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव हुए शामिल

वन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज : क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंतर्राष्ट्रीय T20 कप्तान सूर्य कुमार यादव भी पहुंचे। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने जय जोहार के उद्बोधन से अपनी बात रखी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में वनों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि, छत्तीसगढ़ में चारों ओर हरियाली है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के कैरियर में अनुशासन महत्वपूर्ण है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी के लिए वनों को हराभरा रखने और खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुए इस आयोजन के लिए बधाई दी।

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव वर्चुअल हुए शामिल 

इस कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा और परिधानों के साथ विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पार्स्ट से किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने वर्चुअल शुभकामना संदेश में कहा कि, वनों के संरक्षण में वनकर्मियों की अहम भूमिका होती है। अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में वनबल के कर्मचारी हिस्सा लेते है। इसके लिए वन कर्मियों का शारीरिक रूप से चुस्त-दूरूस्त रहना जरूरी है। वनकर्मियों के लिए खेल का विशेष महत्व है, खेल से एकाग्रता, साहस और टीम भावना से कार्य करने में मदद मिलती है। मैं उम्मीद करता हूं इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना एवं बधाई दी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds