लॉगिन

वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस विधायक कवासी लखमा पर साधा निशाना, कहा “लखमा आलीशान घर में रहते हैं, सिर्फ उनका बाथरूम ही 25 लाख का”

Chhattisgarh July 17, 2024 रिपोर्टर: shailesh
वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस विधायक कवासी लखमा पर साधा निशाना, कहा “लखमा आलीशान घर में रहते हैं, सिर्फ उनका बाथरूम ही 25 लाख का”

वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस विधायक कवासी लखमा पर साधा निशाना, कहा “लखमा आलीशान घर में रहते हैं, सिर्फ उनका बाथरूम ही 25 लाख का”

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप दो दिनों के सुकमा जिले प्रवास पर पहुंचे हैं। यहां वे कोंटा में आयोजित मतदाता आभार सम्मेलन में शामिल हुए। मंत्री श्री कश्यप ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 5 साल में कांग्रेस सरकार ने जनता को सिर्फ लूटने का काम किया। लखमा आलीशान घर में रहते हैं, सिर्फ उनका बाथरूम ही 25 लाख का है, जबकि यहां लोगों के पास 25 हजार तक का घर भी नहीं है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि, यहीं पास में कवासी लखमा का आलीशान घर है और उनका बाथरूम सिर्फ 25 लाख का है। वहीं बस्तर और सुकमा के लोगों के पास 25 हजार का पूरा घर भी नहीं है। कवासी लखमा लोगों के सामने नाच कर हर बार धोखा देता है। लेकिन अब नाच कर फिर से धोखा देकर सरकार बनाने की कोशिश करेगा। लेकिन अब ये नहीं होने देना है। कांग्रेस सरकार ने 5 वर्ष में आप सभी को लूटा है।

कांग्रेस को जनता से कोई मतलब नहीं 

वहीं मंत्री केदार कश्यप ने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी संविधान की किताब लेकर संसद में दिखा रही थी। राहुल गांधी की दादी ने संविधान को बदला है, पीएम मोदी ने नहीं बदला है। इसलिए हम 25 जुलाई को काला दिवस मना रहे है। पिछले 5 सालों में छतीसगढ़ में लुटेरों की सरकार थी। कांग्रेस को जनता से कोई मतलब नही है और कांग्रेस जनता को धोखा देती आ रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds