डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का पहला दिन : गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन, ‘सुरक्षित भारत’ निर्माण का तैयार होगा रोडमैप

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नवा रायपुर स्थितआईआईएम परिसर में होने वाली डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गुरुवार रात रायपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया. ये सम्मेलन आज से शुरू होगा. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहेंगे. देशभर से करीब 600 अधिकारी और वीआईपी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

कल पीएम मोदी होंगे शामिल

डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे. सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई है. पीएम मोदी 29 और 30 नवंबर को रायपुर में डीजीपी/आईजी की 60वीं ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे.

एनएसए समेत कई उच्च अधिकारी होंगे शामिल

नवा रायपुर में हो रही डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा एनएसए अजीत डोभाल, राज्य मंत्री (गृह मामले) बंदी संजय कुमार भी शामिल होंगे. इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के डीजीपी, डीआईजी और एसपी रैंक के कुछ चुने हुए पुलिस अधिकारी और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख हिस्सा लेंगे.

‘सुरक्षित भारत’ निर्माण का तैयार होगा रोडमैप

कॉन्फ्रेंस में पुलिसिंग की मुख्य चुनौतियों से निपटने में हुए प्रोग्रेस का रिव्यू किया जाएगा. जिन मुख्य मुद्दों पर चर्चा होगी, उनमें लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म, काउंटर टेररिज्म, डिजास्टर मैनेजमेंट, महिलाओं की सुरक्षा, और पुलिसिंग में फोरेंसिक साइंस और AI शामिल है.

कई डॉक्टर्स की टीम संभालेगी कमान

डीजीपी-आईजीपी कांफ्रेंस को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. वहीं नवा रायपुर में दर्जनभर से ज्यादा डॉक्टर कमान संभालेंगे. डाक्टरों के साथ एडवांस लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम से लैस एंबुलेंस मौजूद रहेगी. 100 लोगों की टीम रोटेशन के आधार पर लगाई गई. स्वास्थ्य विभाग ने शासकीय के साथ प्राइवेट सेक्टर के चिकित्सकों की मदद ले रही. पीएम और केंद्रीय एचएम के आगमन को देखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds