छठ पूजा कर लौट रहे परिवार पर फायरिंग, लखीसराय में 3 की मौत, वैशाली में भी भारी बवाल

पटना। छठ पूजा के दौरान बिहार के लखीसराय और वैशाली में भारी बवाल हो गया। लखीसराय में जहां छठ पूजा कर घाट से लौट रहे एक ही परिवार के छह सदस्यों पर आपसी रंजिश में फायरिंग कर दी गई।

इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य गंभीर घायल हैं। घायलों को लखीसराय से पटना पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है।

वैशाली में आतिशबाजी के दौरान विवाद, चली गोलियां

इस तरह, वैशाली के कबैया गांव में  छठ पूजा के दौरान आतिशबाजी को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें तीन घायल हो गए। इन दो घटनाओं के बाद बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं।

Back to top button

This will close in 20 seconds