अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, तीन नाबालिग समेत 9 लोग हुए घायल; हिरासत में एक संदिग्ध

मियामी : अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के हॉलीवुड ब्रॉडवॉक में सामूहिक गोलीबारी हुई। इसमें नाबालिग सहित नौ लोग घायल हो गए हैं।
तीन नाबालिग समेत 9 लोग हुए घायल
दरअसल, गोलीबारी की यह घटना सोमवार शाम को एन ब्रॉडवॉक के 1200 ब्लॉक में हुई। सीबीएस न्यूज ने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से कम से कम 3 नाबालिग हैं, जिन्हें इलाके के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
दो समूहों के बीच हुआ था विवाद
बता दें कि य घटना शाम 6:41 बजे की है। मीडिया आउटलेट ने हॉलीवुड के अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि दो समूहों के बीच एक विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर गोलीबारी शुरू हो गई।
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
फिलहाल पुलिस ने इस गोलीबारी की घटना के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है
गोलीबारी में शामिल पुलिस अभी भी दूसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है।
फिलहाल गोलीबारी में घायल हुए लोगों की हालत के बारे में ज्यादा पता नहीं चल पाया है।
क्या बोले हॉलीवुड के मेयर जोश लेवी
हॉलीवुड के मेयर जोश लेवी ने एक बयान में पुलिस और मेडिकल की टीम का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद पीड़ितों की मदद और मामले में तत्काल एक्शन लेने के लिए पैरामेडिक्स, पुलिस और आपातकालीन कक्ष के डॉक्टरों और नर्सों का धन्यवाद।