लॉगिन

मंत्रालय कर्मियों की बस में लगी आग : 30 से ज्यादा कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान, देखिए वीडियो

Chhattisgarh September 24, 2026 रिपोर्टर: shailesh
मंत्रालय कर्मियों की बस में लगी आग : 30 से ज्यादा कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान, देखिए वीडियो

मंत्रालय कर्मियों की बस में लगी आग : 30 से ज्यादा कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान, देखिए वीडियो

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में 30 से अधिक सरकारी कर्मचारी सवार थे।

चलती बस में अचानक उठने लगा धुआ

मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी बस से सफर कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी और बस में सवार कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान

आग की लपटें और धुआं बढ़ता देख बस में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की। कई कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल आग लगने की वजह और घटना में किसी के घायल होने की जानकारी स्पष्ट नहीं है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds