लॉगिन

सीएम, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी, एफआईआर  दर्ज

Chhattisgarh August 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सीएम, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी, एफआईआर  दर्ज

सीएम, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी, एफआईआर  दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

शिकायत के मुताबिक सागर निर्मलकर नामक इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें @quail.3131469 नामक आईडी से अश्लील गालियों के साथ कमेंट किए गए हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 353(2) और 356 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds