लॉगिन

फिल्मी स्टाइल में लूट : बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, बाइक हुई बंद पैसे और बैग छोड़कर भागे  

Chhattisgarh March 15, 2026 रिपोर्टर: shailesh
फिल्मी स्टाइल में लूट : बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, बाइक हुई बंद पैसे और बैग छोड़कर भागे  

फिल्मी स्टाइल में लूट : बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, बाइक हुई बंद पैसे और बैग छोड़कर भागे  

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो नकाबपोश लुटेरों ने चाकू की नोक पर एक चॉइस सेंटर संचालक को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने प्रार्थी को रोककर चाकू की नोक पर डराया-धमकाया और करीब डेढ़ लाख नकदी लूटकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उमेंद्र देवांगन, जो कि नवापारा का निवासी है और चॉइस सेंटर संचालित करता है, वह नकदी लेकर अभनपुर-राजिम मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे बीच रास्ते में रोका और गले पर चाकू अड़ाकर उसके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। पकड़े जाने के डर से लुटेरे अपनी बाइक, प्रार्थी का मोबाइल और खाली बैग घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है।

घटना के बाद नवा रायपुर सीएसपी, अभनपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल और डॉग स्क्वाड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds