लॉगिन

Filmfare OTT Awards 2024: करीना कपूर और मनीषा कोइराला ने मारी बाजी

BOLLYWOOD December 2, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Filmfare OTT Awards 2024: करीना कपूर और मनीषा कोइराला ने मारी बाजी

Filmfare OTT Awards 2024: करीना कपूर और मनीषा कोइराला ने मारी बाजी

Filmfare OTT Awards 2024: बीती रात फिल्मफेयर OTT अवार्ड्स 2024 के 5वें संस्करण का आगाज हुआ। इस अवॉर्ड फंक्शन में ओटीटी वेब सीरीज, ओटीटी कंटेंट और फिल्म्स, एक्टर्स, डायरेक्टर्स, स्टोरीटेलर्स और टेक्नकिल क्रू समेत अन्य चेहरों को पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम का आयोजन 1 दिसंबर को मुंबई में आयोजित हुआ जिसमें करीना कपूर, विजय वर्मा, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारे शामिल हुए।

इस सेरेमनी में बेस्ट वेब सीरीज, बेस्ट ड्रामा सीरीज, बेस्ट ओटीटी एक्टर-एक्ट्रेस समेत अन्य 50 कैटेगरीज में सितारों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में अभिनेत्री मनीषा कोइराला को हीरमंडी: द डायमंड बाज़ार में उनकी भूमिका के लिए ड्रामा सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds