छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी, केंद्र ने 147.66 करोड़ की राशि को दी मंजूरी

Raipur : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को केंद्र सरकार से एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है. छत्तीसगढ़ में अब फिल्म सिटी की मांग पूरी होने जा रही है. केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत राज्य की दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए 147.66 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है. इसके अंतर्गत 95.79 करोड़ की लागत से माना तूता रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण होगा. वहीं 51.87 करोड़ की लागत से माना तूता रायपुर में ही जनजातीय और सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds