लॉगिन

टेंट हाउस में देर रात लगी भीषण आग से मची अफरातफरी, बरात में आतिशबाजी से हुआ हादसा

Chhattisgarh May 31, 2023 रिपोर्टर: shailesh
टेंट हाउस में देर रात लगी भीषण आग से मची अफरातफरी, बरात में आतिशबाजी से हुआ हादसा

टेंट हाउस में देर रात लगी भीषण आग से मची अफरातफरी, बरात में आतिशबाजी से हुआ हादसा

रायपुर :  राजधानी रायपुर के श्यामनगर गुरुद्वारे के सामने नवीन टेंट हाउस गोदाम में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग की वजह से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने की वजह बरात में आतिशबाजी से बताया जा रहा है।

तेलीबांधा थाना इलाके के श्यामनगर में आग लगी,  सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई। आग बुझाने में दो घंटे लगे। हालांकि किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं है। आग लगने से लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds