लॉगिन

अबूझमाड़ में भीषण मुठभेड़, 6 हार्डकोर नक्सली लीडर ढेर – एके-47, एसएलआर समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

Chhattisgarh July 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अबूझमाड़ में भीषण मुठभेड़, 6 हार्डकोर नक्सली लीडर ढेर – एके-47, एसएलआर समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

अबूझमाड़ में भीषण मुठभेड़, 6 हार्डकोर नक्सली लीडर ढेर – एके-47, एसएलआर समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के घने जंगलों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नारायणपुर-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के तहत चल रही सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई, जिसमें छह कुख्यात नक्सली लीडर ढेर कर दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, मारे गए सभी नक्सली संगठन के शीर्ष स्तरीय सक्रिय सदस्य थे। जवानों ने मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जहां से AK-47 राइफल, SLR, भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं।

अबूझमाड़ इलाके में माओवादियों की बढ़ती गतिविधियों की सूचना पहले से ही खुफिया एजेंसियों को थी। इसी के आधार पर सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। शनिवार दोपहर से ही रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही, जो घंटों चली। मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में छह नक्सलियों को ढेर कर दिया गया।

अब भी जारी

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। माना जा रहा है कि जंगल में कुछ और नक्सली घायल हालत में भागे हैं, जिनकी तलाश जारी है। जवानों को किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट रखा गया है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान जारी

फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इनमें से कुछ नक्सली इनामी और पुराने अपराधी हो सकते हैं, जिन पर पहले से गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds