गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में फेरी बोट पलटी; 3 यात्रियों की मौत, अब तक 66 बचाए गए

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास यात्रियों से भरी एक नाव बुधवार शाम 4 बजे समुद्र में पटल गई। यह फेरी बोट एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी। नाव हादसे में अब तक 3 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 66 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। भारतीय कोस्ट गार्ड की मदद से राहत और बचाव अभियान जारी है। कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

नेवी, कोस्ट गार्ड भी रेस्क्यू में जुटीं

भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और मरीन पुलिस मिलकर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। नौसेना ने 11 बोट और मरीन पुलिस ने 3 बोट तैनात की हैं। कोस्ट गार्ड भी सक्रिय है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में चार हेलीकॉप्टर भी लगाए गए। इसके अलावा स्थानीय पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण और मछुआरे भी खोज और बचाव कार्य में जुटे हैं।

समुद्र की गहराई में लापता लोगों की खोज

लापता यात्रियों की खोज के लिए समुद्र में गहराई तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश भी दिए हैं। इस घटना ने मुंबई की समुद्री यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने जनता से संयम बनाए रखने और किसी भी अफवाह से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds