Site icon khabriram

Feng Shui : आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो घर में रखें फेंगशुई ऊंट का जोड़ा, जानें इसके नियम

घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर उसका असर हमारे जीवन पर भी होता है और इस कारण से कई परेशानियां भी झेलना पड़ सकती है। ऐसे में यदि आप अपना आर्थिक संकट दूर करना चाहते हैं तो फेंगशुई में इसके लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई में ऊंट का जोड़े को काफी शुभ माना गया है और यह जीवन में आर्थिक संकट को दूर करने का एक अचूक उपाय माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र में ऊंट को मेहनत और सफलता का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के नियमों के अनुसार ऊंट का जोड़ा घर में रखने से आर्थिक संकट दूर होता है, लेकिन इसके लिए इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए –

धन आवक में भी बाधा हो रही है तो घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में फेंगशुई ऊंट की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ होता है। जल्द ही समस्या से छुटकारा मिलता है।

यदि किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस नहीं मिल रहा है तो अपने घर पर दो कूबड़ वाले फेंगशुई ऊंट को रखिए।

कार्यस्थल पर रखे फेंगशुई ऊंट

यदि नौकरी व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति में कार्यस्थल पर फेंगशुई ऊंट रखें।

यदि आप अपने लिविंग रूम में फेंगशुई ऊंट का जोड़ा रखते है तो आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं। लिंविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा में फेंगशुई ऊंट को रख सकते हैं।

बच्चों के स्टडी रूम भी फेंगशुई ऊंट को रख सकते हैं। कमरे के पूर्व दिशा में इसे रखें, इससे बच्चों का दिमाग तेज होता है।

करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए स्टडी रूम या ऑफिस में ऊंट की मूर्ति रखना अच्छा होता है। इससे मन केंद्रित होता है।

पूर्व दिशा में रखना चाहिए ऊंट का जोड़ा

जिन लोगों का भाग्य साथ नहीं देता, उन्हें अपने घर या कार्य क्षेत्र की पूर्व दिशा में ऊंट का जोड़ा रखना चाहिए।

धन संबंधी समस्याओं को खत्म करने के लिए पूजा स्थान पर दो ऊंट की मूर्ति रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

फेंगशुई में ऊंट को दृढ़ता और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। जिस प्रकार ऊंट हर परिस्थिति में अडिग रहता है उसी प्रकार इसकी मूर्ति रखने से व्यक्ति परेशानियों से बच जाता है।

Exit mobile version