लॉगिन

फराह खान की है काली जुबान, कपिल शर्मा के शो में बोलीं- ‘मैं बददुआ देती हूं कि तेरी…’

BOLLYWOOD May 26, 2024 रिपोर्टर: shailesh
फराह खान की है काली जुबान, कपिल शर्मा के शो में बोलीं- ‘मैं बददुआ देती हूं कि तेरी…’

फराह खान की है काली जुबान, कपिल शर्मा के शो में बोलीं- ‘मैं बददुआ देती हूं कि तेरी…’

नई दिल्ली। फिल्ममेकर फराह खान की दोस्ती इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ बहुत अच्छी है। शाह रुख खान से लेकर करण जौहर तक, फराह इंडस्ट्री में कई लोगों से अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वह कपिल शर्मा  के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आईं।

कपिल के मेहमान होंगे फराह और अनिल

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के हालिया एपिसोड में ‘झक्कास’ एक्टरअनिल कपूरऔर फराह खान ने एंट्री ली। इस दौरान दोनों एक दूसरे के बारे में कुछ खुलासे करने के साथ ही अपने बारे में भी कई दिलचस्प बातों का खुलासा करते नजर आए। इसकी एक छोटी सी झलक सामने आए वीडियो में देखी जा सकती है।

फराह खान, अनिल कपूर को ‘पापाजी’ बुलाती हैं। वह बताती हैं कि अनिल कपूर किसी से बदला नहीं लेते, लेकिन वो बदला जरूर लेती हैं। इसका तरीका भी अनोखा है।

लोगों को बददुआएं देती हैं फराह खान

कपिल शर्मा ने पूछा कि वह लोगों से कैसे बदला लेती हैं, तो फराह बताती हैं कि वह मन में लोगों को बददुआ देती हैं- ‘तेरी अगली 3-4 फिल्म फ्लॉप हो जाएं।’ उन्होंने कहा कि जिनकी 3-4 फिल्में फ्लॉप हुई हैं, उन्हें अब पता चला होगा क्यों। मैं उन्हें एक ही नजरिये से देखती हूं। मेरी काली जुबान है।

अनिल कपूर इस तरह लेते हैं बदला

फराह ने कहा कि उन्होंने कभी अनिल कपूर को बदला लेते नहीं देखा। इस पर एक्टर बोलते हैं कि वो बदला भी लेते हैं और माफ भी कर देते हैं। अनिल कपूर कहते हैं कि वो अपनी ग्रोथ के जरिये लोगों से बदला लेते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds