नकली बीज बनाने के कारोबार का हुआ भंडाफोड़: प्रशासन ने फैक्ट्री में मारा छापा, बड़ी मात्रा में बीज जब्त

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नकली बीज बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। जिला प्रशासन ने फैक्ट्री में छापामार बड़ी कार्रवाई की है। छापामार कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने बड़ी मात्रा में धान और मक्का का नकली बीज पकड़ा है। फैक्ट्री में धान और मक्का के नकली बीज की पैकिंग की जा रही थी।
दरअसल, यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जहां के एक फैक्ट्री में नकली बीज बनाने का कारोबार चल रहा था। फैक्ट्री में उज्जवला गोल्ड, प्रिया गोल्ड, और अन्य नामों से फर्जी कंपनी द्वारा नकली बीज बना कर मार्केट में तैयारी खपाने की थी। धान और मक्का के नकली बीज बनाने की फैक्ट्री का अवैध रूप से गंगापुर में संचालित हो रहा था।