लॉगिन

Exclusive Story : रेत के खेल में आम राहगीरों का निकल रहा तेल, बिना तिरपाल लगाए रेत से भरे हाईवा भर रहे फर्राटे

Chhattisgarh May 15, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Exclusive Story : रेत के खेल में आम राहगीरों का निकल रहा तेल, बिना तिरपाल लगाए रेत से भरे हाईवा भर रहे फर्राटे

Exclusive Story : रेत के खेल में आम राहगीरों का निकल रहा तेल, बिना तिरपाल लगाए रेत से भरे हाईवा भर रहे फर्राटे

रायपुर: वैसे तो रेत से सोना निकालकर रेत माफिया व खनिज अधिकारी मालामाल हो रहे है मगर उनके स्वार्थ के फेर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफ़र करने वाले राहगीरों के लिए सड़क का इस्तेमाल करना जान जोखिम में डालने जैसा है, हा आज जनहित में यह अहम् मुद्दा khabriram.in की टीम ने उठाया है, महासमुंद नदी मोड़ से रेत से भरे हाईवा वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है जो रेत को बिना ढके ही तेज़ रफ़्तार से वाहन परिवहन करते है, वाहनों से उड़ने वाले रेत की वजह से इस मार्ग पर सफ़र कर रहे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|

यहाँ देखे video :

इन रेत से भरे वाहनों की वजह से कई दफे गंभीर दुर्घटनाये भी हो चुकी है मगर शासन प्रशासन के तय किए गए नुमाइंदे इस अहम् मुद्दे को दरकिनार कर महज खानापूर्ति में लगे रहते है| क्या आमजनता या सड़को पर सफ़र करने वाले राहगीरों को इस तकलीफ से प्रशासन को कोई सरोकार नहीं है? क्या परिवहन विभाग के अधिकारी केवल वाहनों की जांच-पड़ताल कर अपने कर्तव्यो से इतिश्री करने में लगे है इस अहम् मुद्दे पर उनका ध्यान क्यों नहीं जाता है…?

ret

रेत के खेल में राहगीरों का सफ़र हराम

महासमुंद से रायपुर जाने मार्ग पर 15 मिनट के भीतर लगभग 15 से 20 हाईवा वाहन आरंग सड़क पर तेज़ रफ़्तार से लगातार निकलते रहे, लगभग सभी हाईवा वाहनों में रेत लबालब भरे थे मगर किसी भी हाईवा में रेत को तिरपाल से नहीं ढका गया था, हाईवा से रेत उड़कर सड़को पर आ रहे थे जहा कई राहगीर भी सफ़र कर रहे थे जिनके वाहनों में यह रेत घुस रही थी| रेत के उड़ने की वजह से कई वाहनों के चालको ने अपना वाहन ही सड़क किनारे खड़ी कर हाईवा के जाने का इन्तजार करने लगे  मगर एक के पीछे रेत से भरे हाईवा वाहन निकलते ही जा रहे थे|

ret1

khabriram.in की टीम ने इस दौरान कई वाहन चालको से इस मुद्दे पर चर्चा की, जब टीम ने वाहन चालको से रेत से भरे वाहनों पर तिरपाल नहीं होने का कारण जानना चाहा तो उन्होंने सबसे पहले तो वाहनों में तिरपाल होना बताया मगर…….मजे की बात यह थी कि तिरपाल हाईवा के केबिन में रखा हुआ था मगर रेत खुले में थे जो राहगीरों के लिए परेशानियो का सबब बन रहा था|

परिवहन विभाग कर रहे खानापूर्ति, खनिज विभाग को कोई सरोकार नहीं

रेत से भरे हाईवा वाहनों से उड़ने वाले रेत से राहगीरों को होने वाली परेशानी से परिवहन विभाग को कोई सरोकार नहीं है, परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारी केवल खानापूर्ति में लगे हुए है, आरंग से रायपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित टोल टैक्स नाके पर सभी रेत से भारे वाहन रुकते है जहा परिवहन विभाग की वाहने भी होती है मगर परिवहन विभाग केवल जांच पड़ताल कर  वाहनों को जाने देती है लेकिन रेत से भरे वाहनों से राहगीरों को होने वाली  समस्या को ओर इनका ध्यान नहीं जाता|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds