Site icon khabriram

शादी के 2 साल बाद भी कुंवारी हूं, तन को छुआ तक नहीं…साफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी का आरोप सुनकर दंग रह पुलिसकर्मी

anokha mamla

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर साफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने अपने पति पर ऐसा आरोप लगाई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। पीड़िता ने बताया कि शादी के दो साल बाद भी पति पत्नी को अपने साथ नौकरी पर नहीं ले जाता। घर पर भी नहीं आता। मायके जाने के बाद अपने मामा-पिता से मिलने आता है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम है। इस वजह से ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर पीछा छुड़ाना चाहते है। पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई।

‘साथ रहने के लिए कहती तो मना कर देता’

आपको बता दें कि फतेहाबाद थाना क्षेत्र की युवती एमबीए है। मिली जानकारी के अनुसार, उसकी की शादी दो साल पहले ताजगंज निवासी युवक के साथ हुई थी। पति दिल्ली एक निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। पीड़िता पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति ज्यादातर नौकरी पर ही रहता है। घर बुलाने पर भी नहीं आता। दिल्ली साथ रहने के लिए बोलो तो मना कर देता है। मायके जाने के बाद अपने घर पर आ जाता है। पत्नी के आने से पहले वापस नौकरी पर चला जाता है।

ससुराल वाले भी नहीं सुनते

वहीं, पीड़िता पत्नी ने यह कहा कि कभी-कभी घर आ जाते हैं तो मुझे अपने पास भी नहीं आने देते हैं।इस बात की ससुरालवालों से शिकायत की तो वह दहेज की मां को लेकर परेशान करने लगे। पति के साथ रहने की जिद की तो पिटाई की। वह पिछले दो महीने से मायके में है। मामला काउंसिलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पत्नी ने पति पर शारीरिक अक्षमता का भी आराेप लगाया।

Exit mobile version