राष्ट्रपति चुनाव में 52 प्रतिशत वोट के साथ एर्दोगन ने मारी बाजी, लगातार 11वीं बार होगी ताजपोशी

अंकारा : तुर्किये में राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगन ने आम चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताने के लिए देश के नागरिकों का आभार जताया है। कहा कि यह तुर्किये की जीत है। एर्दोगन ने कड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरे केमल किलिकदारोग्लू को उपहासपूर्ण तरीके से बाय-बाय-बाय..केमल कहा है।

एर्दोगन को मिले 52 प्रतिशत वोट

मालूम हो कि 99 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद अघोषित नतीजे में एर्दोगन की जीत हुई है। इससे सत्ता में 20 वर्ष पूरे कर चुके एर्दोगन अगले पांच वर्ष भी देश के राष्ट्रपति बने रहेंगे। सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के अनुसार जिन मतों की गिनती हुई है उनमें एर्दोगन को 52 प्रतिशत मत और किलिकदारोग्लू को 48 प्रतिशत मत मिले हैं।

एर्दोगन समर्थकों में जश्न का माहौल

देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में अंतिम परिणाम आने से पहले ही एर्दोगन समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। उन्होंने एर्दोगन की पार्टी का झंडा लहराते हुए हार्न बजाते हुए सड़कों पर कारें दौड़ानी शुरू कर दीं।

नाटो का सदस्य देश है तुर्किये

तुर्किये को उसकी भौगोलिक स्थिति के कारण भी काफी महत्व मिलता है। वह यूरोप और एशिया के मध्य में स्थित है। तुर्किये नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) का इकलौता मुस्लिम सदस्य देश है। तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन को पाकिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नेता माना जाता है। वह संयुक्त राष्ट्र में कई बार जम्मू-कश्मीर मसला उठा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds