घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद जीता स्वर्ण, एशियाई खेलों में भारत ने पाकिस्तान को हराया

हांगझोऊ : एशियाई खेल 2023 में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक मिले। पदक तालिका में भारत कुल 14 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारत के पास तीन स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक हैं। तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद है।

टेनिस में पाकिस्तान पर बड़ी जीत

टेनिस में भारतीय मिक्स्ड टीम ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत हासिल की। राउंड-2 में युकी भांबरी और अंकिता रैना की जोड़ी ने सारा खान और अकील खान की जोड़ी को परास्त कर दिया। युकी और अंकिता ने इस मैच को सीधे सेटों में अपने नाम किया। उन्होंने मैच को 6-0, 6-0 से जीत लिया।

तुलिका मान की हार

जूडो में भारत की तुलिका मान मंगोलिया की अमरसैखान से हार गईं, जिन्हें इप्पोन द्वारा विजेता घोषित किया गया। (एक चाल जहां प्रतियोगी अपने प्रतिद्वंद्वी को काफी ताकत के साथ मैट पर फेंकता है ताकि प्रतिद्वंद्वी को अपनी पीठ के बल गिरने के लिए मजबूर किया जा सके|

घुड़सवारी टीम ने जीता स्वर्ण

हृदय छेदा, दिव्यकृति सिंह, अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला की भारतीय मिश्रित टीम ने कमाल कर दिया। चारों ने मिलकर घुड़सवारी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। भारत को 41 साल बाद घुड़सवारी ड्रेसेज में स्वर्ण पदक मिला है।

स्कोर
1. भारत – 209.205 अंक
2. चीन – 204.882 अंक
3. हांगकांग– 204.852

इबाद अली ने नौकायन में जीता कांस्य

आज के दिन भारत को दूसरा पदक मिल चुका है। इबाद अली ने नौकायन में कांस्य पदक जीता है। इबाद अली पुरुषों की विंडसर्फर आरएस एक्स स्पर्धा में 52 के नेट स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। थाईलैंड के नत्थाफोंग फोनोपराट ने 29 के साथ रजत और दक्षिण कोरिया के चो वोनवू ने 13 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds