CG : नारायणपुर और कांकेर सीमा पर जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक हो रही फायरिंग

नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर सीमा पर जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार यह मुठभेड़ अबूझमाड़ के क्षेत्र में चल रही है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

जानकारी के अनुसार जवानों का एक दल गुरुवार की सुबह सर्चिंग पर निकला था। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने नक्‍सलियों का मुंह तोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ की शुरुआत सुबह से हुई और रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच की स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन मुठभेड़ की स्थिति की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग और ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds