BIG BREAKING : सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, दोनों ओर से गोलीबारी

सुकमा। जिले के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। एक नक्सली का शव मिलने की खबर भी है।

लगातार अब भी इलाके में जवान मौजूद हैं। नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी जारी है। नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds