इस विभाग में कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, जारी हुआ आदेश

बिलासपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में 7 सहायक वर्ग दो वर्ग के कर्मचारियों को सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। संभागायुक्त बिलासपुर ने 26 दिसम्बर को पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में इन कर्मचारियों के पदोन्नति की अनुशंसा की गई थी। उनकी नवीन पदस्थापना भी कर दी गई है।

संभागायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पदोन्नत किये गए कर्मचारियों में योगेश चन्द्रा सहायक वर्ग दो तहसील जैजैपुर की नवीन पदस्थापना सहायक अधीक्षक जिला कार्यालय बिलासपुर, राधेश्याम गुप्ता सहायक ग्रेड 2 तहसील कार्यालय चांपा को सहायक अधीक्षक संभागायुक्त कार्यालय बिलासपुर, सुरेश दास मानिकपुरी सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय जांजगीर चाम्पा से सहायक अधीक्षक के पद पर कलेक्टर कार्यालय जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, केआर आदित्य सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय सक्ती को सहायक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय सक्ती

प्रदीप कुमार पाण्डेय सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चाम्पा से सहायक अधीक्षक आयुक्त कार्यालय बिलासपुर, यशवंत कुमार चौधरी सहायक ग्रेड 2 कलेक्टर कार्यालय सक्ती से सहायक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय सक्ती तथा कमल भान चौधरी सहायक ग्रेेड 2 तहसील कार्यालय पाली से सहायक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में नवीन पदस्थापना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds