लॉगिन

बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या : मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh July 22, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या : मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या : मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

कोटा। छत्तीसगढ़ के कोटा के ग्राम खरगहनी के चानदापारा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग आदिवासी इतवार सिंह धनुहार की लाठी से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक द्वारा किया गया, जो वारदात के बाद से फरार है। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हमलावर ने लकड़ी की लाठी से मृतक पर वार किए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित

कोटा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अभी तक आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मर्ग जांच के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds