लॉगिन

Maharashtra Politics: रिपोर्ट में दावा- एकनाथ शिंदे महायुति की ‘1+2’ सरकार के लिए राजी, गुरुवार को शपथ ग्रहण

National December 3, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Maharashtra Politics: रिपोर्ट में दावा- एकनाथ शिंदे महायुति की ‘1+2’ सरकार के लिए राजी, गुरुवार को शपथ ग्रहण

Maharashtra Politics: रिपोर्ट में दावा- एकनाथ शिंदे महायुति की ‘1+2’ सरकार के लिए राजी, गुरुवार को शपथ ग्रहण

Maharashtra Politics: महायुति गठबंधनमें लंबी चर्चा के बाद एकनाथ शिंदे ने नई सरकार के दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक के रूप में शपथ लेने पर सहमति दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है। महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होने वाला है। देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Maharashtra Politics: शपथ ग्रहण के बाद महायुति सरकार में विभागों का बंटवारा होगा। इसबीच, महाराष्ट्र के सीएम की औपचारिक घोषणा के लिए दिल्ली से दो ऑब्जर्वर- निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी मंगलवार शाम तक मुंबई पहुंच रहे हैं।

महायुति के हित में शिंदे के तेवर नरम पड़े
Maharashtra Politics: पिछले दो साल तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे ने पहले फडणवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) बनने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने गठबंधन के हित में यह फैसला लिया है। शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि महायुति में सबकुछ सामान्य है और शपथ ग्रहण तय तारीख और समय पर होगा। उन्होंने आगे कहा कि मंगलवार शाम तक स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। तीनों नेताओं के बीच बातचीत हो चुकी है। अब कोई मतभेद नहीं है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds