लॉगिन

CG : शिक्षा मंडल आगामी 9 या 10 मई को जारी कर सकते है दसवीं एवं बारहवीं के नतीजे

Chhattisgarh May 5, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : शिक्षा मंडल आगामी 9 या 10 मई को जारी कर सकते है दसवीं एवं बारहवीं के नतीजे

CG : शिक्षा मंडल आगामी 9 या 10 मई को जारी कर सकते है दसवीं एवं बारहवीं के नतीजे

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नतीजे की घोषणा 9 अथवा 10 मई को की जा सकती है. दोनों परीक्षाओं के नतीजे तैयार करने का काम लगभग पूरा हो चुका है. अब नतीजे घोषित होने का इंतजार है.

माशिमं ने दोनों परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर पूरा कर लिया. इसके बाद नतीजे तैयार किए गए. बताते हैं कि नतीजे तैयार करने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है. प्रयास किया जा रहा है कि रोके गए नतीजे के प्रकरणों की संख्या कम से कम हो. इसके अलावा टॉपर बच्चों के अंकों का पुनर्मिलान किया जा रहा है ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न हो. सूत्रों के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे अन्य वर्षों की भांति एक साथ 9 अथवा 10 मई को घोषित किए जाएंगे. नतीजे के साथ दोनों परीक्षाओं के टॉप टेन की सूची भी जारी की जाएगी.

इस बार बोर्ड परीक्षा में 6 लाख 6 हजार 578 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे. इनमें 12वीं में 2.61 लाख तथा 10वीं में 3 लाख 45 हजार 543 बच्चे पंजीकृत थे|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds