लॉगिन

BIG BREAKING : भिलाई में भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी, पूर्व सीएम का एक्स पर पोस्ट “ईडी आ गई”

Chhattisgarh July 18, 2025 रिपोर्टर: shailesh
BIG BREAKING : भिलाई में भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी, पूर्व सीएम का एक्स पर पोस्ट “ईडी आ गई”

BIG BREAKING : भिलाई में भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी, पूर्व सीएम का एक्स पर पोस्ट “ईडी आ गई”

रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई वाले घर पर ईडी ने छापेमारी की. जहां 6 इनोवा गाड़ियों में ईडी की टीम सुबह 6 बजे आई. जिसमें 1 दर्जन से ज्यादा ईडी के अधिकारी है. वहीं सीआरपीएफ जवान के साथ राज्य पुलिस फोर्स भी भारी संख्या में तैनात है.

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

 ईडी रेड पर भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा.” ईडी आ गई. आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है. अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था. भिलाई निवास में “साहेब” ने ईडी भेज दी है.”

15 जुलाई को विजय अग्रवाल के घर हुई थी छापेमारी

बता दें कि इससे पहले 15 जुलाई को ईडी की टीम दुर्ग पहुंची थी. दुर्ग के दीपक नगर में छत्तीसगढ़ के बड़े होटल कारोबारी और सागर होटल के मालिक विजय अग्रवाल के बंगले पर ईडी का छापा पड़ा था. सुबह 6 बजे ईडी के अधिकारी दो गाड़ियों में सवार होकर होटल व्यवसायी के घर पहुंचे थे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds