लॉगिन

महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों का आर्थिक सशक्तिकरण लगातार जारी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Chhattisgarh August 8, 2026 रिपोर्टर: shailesh
महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों का आर्थिक सशक्तिकरण लगातार जारी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों का आर्थिक सशक्तिकरण लगातार जारी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश की माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 माताओं-बहनों के बैंक खातों में 630.55 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ परिवार की आर्थिक व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन एवं जनकल्याण की भावना के अनुरूप राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है। महतारी वंदन योजना से प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों को सीधे लाभ मिल रहा है और यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds