अफगानिस्तान में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर 4.6 आंकी गई तीव्रता

काबुल :  अफगानिस्तान में रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान के फैजाबाद से 218 किलोमीटर पूर्व में रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 दर्ज की गई है और इसकी गहराई 150 किलोमीटर थी।

NCS की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 10.05 मिनट पर आया है। हालांकि, अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

लगातार कांप रही अफगानिस्तान की धरती

बीते शनिवार को भी रिक्टर स्केल पर 4.2 की तीव्रता का भूकंप काबुल,  अफ्गानिस्तान से 149 किमी उत्तर-उत्तर-पूर्व में आया था। लगातार अफगानिस्तान की धरती भूकंप की वजह से कांपती है। 21 मई की सुबह 4.6 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 105 किमी में रहा और भूकंप की गहराई 164 किमी रही थी।

मार्च में भी कई बार कांपी धरती

22 मार्च को अफगानिस्तान में 6.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। उस दौरान जान-माल का काफी नुकसान हुआ था। इस भूकंप से अफगानिस्तान और पाकिस्तान में लगभग 12 लोग मारे गए थे, जबकि लगभग 250 लोग घायल हो गए थे। 29 मार्च को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था। उस दौरान भी भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds