व्हाट्सएप डीपी में डायरेक्टर की फोटो लगाकर 20 लाख की साइबर ठगी, दुर्ग पुलिस ने राजस्थान के अंतर्राज्यीय गिरोह को दबोचा

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने भिलाई के सुंदर नगर निवासी यश बत्रा की कंपनी साईराम व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्रीचंद बत्रा की फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर, अकाउंटेंट को झांसे में लिया और कंपनी के खाते से 20 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे.

राजस्थान के 6 आरोपी गिरफ्तार

​सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू की गई. आरोपी रायपुर के होटलों और गोपनीय ठिकानों में छिपकर ठगी कर रहे थे. वे राजस्थान के लोगों के आधार कार्ड में स्थानीय पता अपडेट कराकर रायपुर में फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे और ठगी की रकम ट्रांसफर कर कमीशन बांटते थे. ​

पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी पंकज शर्मा सहित सभी 6 आरोपियों मुरली जनागल, गोपाल सोनी, मोती सिंह, मोतीलाल शर्मा, बनवारी शर्मा और पंकज शर्मा को रायपुर के जयस्तंभ चौक और बूढ़ा तालाब के पास से दबोचा, जब वे छिपने के लिए किराए का मकान ढूंढ रहे थे. आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 20 हजार रुपए कैश, 6 मोबाइल, 10 डेबिट कार्ड, 4 पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, चेक बुक, पासबुक और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds