लॉगिन

भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी, दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रुपेश पांडे निलंबित, जानिए पूरा मामला

Chhattisgarh June 1, 2026 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी, दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रुपेश पांडे निलंबित, जानिए पूरा मामला

भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी, दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रुपेश पांडे निलंबित, जानिए पूरा मामला

दुर्ग  : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आ रही है। दुर्ग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) रुपेश पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ‘सुशासन तिहार’ के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने और जनप्रतिनिधियों व आम जनता के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के चलते उन पर यह गाज गिरी है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा पहले ही ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया जा चुका था, जिसके बाद अब निलंबन की सख्त कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थनौद में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान हुआ। इस शिविर में लोगों की शिकायतें सुनी जा रही थीं और मौके पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी मौजूद थे।

इसी दौरान भाजपा मंडल महामंत्री व स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक सामुदायिक भवन की राशि जारी करने के मामले को लेकर जनपद सीईओ रुपेश पांडे की बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सीईओ अपना आपा खो बैठे।

विधायक के सामने दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

विवाद के दौरान जनपद सीईओ रुपेश पांडे ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। उन्होंने विधायक ललित चंद्राकर की मौजूदगी में ही भाजपा नेता को उंगली दिखाते हुए बेहद तीखे लहजे में कहा, “तुझे जो करना है कर ले, मेरा क्या…”।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds