लॉगिन

रात में पी शराब सुबह मिली लाश : युवक की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh October 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रात में पी शराब सुबह मिली लाश : युवक की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रात में पी शराब सुबह मिली लाश : युवक की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

आरंग : मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकरा में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर पुलिस के आलाधिकारी, फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरंग भेज दिया गया है.

मृतक की पहचान सुरेश धीवर (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरेश कुछ लोगों के साथ बैठकर जाम छलकाए. लेकिन शनिवार सुबह सुरेश की लहूलुहान हालत में लाश मिली. गांव वाले शव को देखकर दंग रह गए. घटना के बाद से गांव का ही संदिग्ध फरार है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds