डीआरआई ने जब्त किया 19 करोड़ रुपये का सोना, बांग्लादेश से हो रही थी तस्करी

नई दिल्ली : डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस) ने वाराणसी, नागपुर और मुंबई से कुल 19 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। डीआरआई द्वारा जब्त कुल सोना करीब 31.7 किलो है और इसकी कीमत करीब 19 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बांग्लादेश से भारत में सोना लाकर इसे मुंबई, नागपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भेज रहे थे।