Site icon khabriram

CG : डीआरजी जवानों को मिले 40 मोटर सायकिल, नक्सल अभियान में सर्चिंग-गस्त के लिए मिलेगी सहूलियत

कांकेर : नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में गति लाने नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर (भा.प्र.से.) कलेक्टर कांकेर, आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा डीआरजी बलो को 40 नग मोटर सायकल वितरण किया गया।

डीआरजी बलों को मोटर सायकल प्राप्त होने से नक्सल अभियानों के दौरान आसूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही में जवानों को सुविधा के साथ उनके उत्साह में वृद्धि होगी। इस अवसर पर मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version