बुध के कुंभ राशि में जाने से बना डबल राजयोग, इन 3 राशियों के चमकेंगे किस्मत के सितारे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह ने 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश किया। कुंभ के स्वामि शनि देव हैं। बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह का कुंभ राशि में जाने से कई राशियों के जीवन में प्रभाव दिखाई देगा। कुंभ में सूर्यदेव और शनैश्चर विराजमान है। शनि और बुध की युति बहुत शुभ साबित होगी, क्योंकि दोनों मित्र ग्रह हैं।

शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। सूर्य और बुध भी इसी राशि में है। इससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। ऐसे में डबल राजयोग बन रहा है। आइए जानते हैं यह राजयोग किन राशि वालों को लाभ देगा।

मेष राशि

करियर में तरक्की प्राप्त होगी। वरिष्ठ आपके काम की प्रसन्ना करेंगे। जिसके चलते प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। यह अवधि व्यापार करने वालों के लिए शुभ साबित होगी। कोई बड़ी डील मिल सकती है। पैतृक प्रॉपर्टी से लाभ होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। जो छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहे है। उन्हें इस दौरान सफलता मिलेगी।

तुला राशि

आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। करियर के मोर्चे पर अवधि अनुकूल पहेगी। नौकरीपेशा जातक अपने काम पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे। पदोन्नति या इंसेंटिव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र संतुलित रहेगा। व्यापार करने वाले वालों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। शेयर बाजार से काफी लाभ कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि

समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लाभ के योग बनेंगे। विदेश से नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान संतुष्टि प्राप्त होगी। अपनी बुद्धि से दूसरों को आसानी से प्रभावित करेंगे। व्यापारी अच्छा खासा लाभ कमाने में सक्षम होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds