लॉगिन

डबल मर्डर : युवक ने अपने पिता और बुआ को उतारा मौत के घाट, पुलिस के पास पहुंच कर दिया सरेंडर

Chhattisgarh August 18, 2025 रिपोर्टर: shailesh
डबल मर्डर : युवक ने अपने पिता और बुआ को उतारा मौत के घाट, पुलिस के पास पहुंच कर दिया सरेंडर

डबल मर्डर : युवक ने अपने पिता और बुआ को उतारा मौत के घाट, पुलिस के पास पहुंच कर दिया सरेंडर

कवर्धा  : जिले में डबल मर्डर का दिल दहला देने वाला एक मामले सामने आया है. यहां जमीन के लालच में एक युवक ने अपने ही पिता और बुआ को लोहे के हथियार से हमला कर मौते के घाट उतार दिया और फिर पुलिस के पास पहुंचकर सरेंडर कर दिया है. पूरा मामला जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इन्दौरी का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.  घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक आरोपी रामकुमार काठले का अपने पिता नारायण काठले से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. रविवार की रात इसी बात को लेकर आरोपी ने पिता और बुआ धरमिन बाई पर सब्बल से हमला कर दोनों की मौके हत्या कर दी.

पुलिस के सामने किया सरेंडर

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे पिपरिया थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds