दिवाली से पहले करें आम की पत्तियों से जुड़ा ये उपाय, हर इच्छा होगी पूरी

हिंदू धर्म में आम के पत्तों का बहुत महत्व होता है। पूजा हो या कोई भी शुभ कार्य आम के पत्तों का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इनके बिना शुभ कार्य अधूरा माना जाता है। शुभ काम में आम के पत्तों का इस्तेमाल करने के पीछे कई सकारात्मक कारण हैं। हर साल हम दिवाली के खास मौके पर आम के पत्तों से बनी माला हमारे घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं। आम के पत्तों से मुख्य द्वार पर कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही आय के नए रास्ते खुलते हैं।

समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

अगर घर के प्रवेशद्वार पर आम के पत्ते लगाए जाएं, तो ये घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। यदि आप अपने घर के मुख्य द्वार पर कलावे के साथ आम के पत्ते लगाते हैं, तो इससे न केवल सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि घर में सुख-शांति रहती है। मंदिर में गणेश जी के पास आम के पत्ते रखने से धन की कभी कमी नहीं होती।

धन लाभ के लिए

पूजा के दौरान पूरे घर में आम के पत्तों से जल का छिड़काव करें। ऐसा करने पर आर्थिक लाभ होने की संभावना होती है। अगर आप अपने करियर में किसी भी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो रोज सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर आम के पेड़ पर जल चढ़ाएं। इससे आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी।

आर्थिक तंगी होगी दूर

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से कर्ज में डूबा हुआ है या किसी तरह की आर्थिक तंगी से परेशान है, तो आम के पत्तों का यह उपाय लाभकारी साबित हो सकता है। 11 आम के पत्ते लें और उन्हें कच्चे सूत में बांध लें। फिर उन्हें शहद में डुबो दें। इन पत्तों को शिवलिंग के अशोक सुंदरी पर अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds