महाशिवरात्रि के दिन करें ये उपाय, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। हर वर्ष महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस साल 8 मार्च, शुक्रवार को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस दिन किए गए सरल उपाय सुख-समृद्धि के रास्ते खोलते है।

महाशिवरात्रि के दिन घर में शिवलिंग स्थापित करना शुभ माना जाता है। अगर शिवलिंग स्थापित कर रहे हैं तो आकार अंगूठे से बड़ा नहीं होना चाहिए। शिवलिंग स्थापित करने के बाद प्रतिदिन उसकी पूजा करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।

  महाशिवरात्रि में भगवान् शिव को शमी के पत्ते चढ़ाएं। इसके बाद भोलेनाथ से आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना करें।

  करियर में उन्नति के लिए महाशिवरात्रि के दिन और रात्रि में शिव मंदिर में जाकर 11 दीपक जलाएं। वहीं, ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

  महाशिवरात्रि के दिन जागरण करने महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। रात को जागते समय शिव पुराण या शिव सहस्त्रनाम सुन सकते हैं। भगवान शंकर आपको समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds