घर की छत पर न रखें कूड़ेदान, झेलने पड़ सकते हैं ये परिणाम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर वस्तु का महत्व है। यह आपके जीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। घर में रखा कूड़ेदान भी वास्तु के हिसाब से बहुत महत्व रखता है। इसकी जगह अगर गलत है, तो यह नकारात्मकता कारण बन सकती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने इस बारे में विस्तार से बताया कि कूड़ेदान की सही जगह क्या होनी चाहिए।

क्या घर की छत पर कूड़ेदान रखना ठीक है?

घर की हर दिशा और स्थान का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। हम बात करें अगर छत की तो वह राहु से संबंधित है। ऐसे में छत आप साफ कर रखते हैं, तो राहु की गलत नजर नहीं पड़ती है। यह जीवन में सकारात्मक परिणाम लाता है।

छत का गंदा होना बहुत ज्यादा खतरनाक हो जाता है। राहु नकारात्मक परिणाम जीवन में लेकर आता है, जिसका असर घर सदस्यों पर भी पड़ता है। घर के सदस्यों की तरक्की के रास्ते बंद होने लगते हैं। घर आर्थिक परेशानियों से घिर जाता है।

अब ऐसे में आप घर की छत कूड़ेदान को रख देते हैं। इससे आपकी छत गंदी होने लगती है, तो यह राहु को अशांत कर देता है। इसके आपके जीवन पर गलत परिणाम दिखने लगते हैं। इन्हीं कारणों की वजह से घर की छत को साफ रखने का कहा जाता है। आप छत पर फूल और पौधे लगाते हैं, तो यह राहु को शांत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds