फाल्गुन माह में बिल्कुल भी न करें ये काम, वरना घेर लेंगी परेशानियां

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का आखिरी महीना फाल्गुन होता है। इसके बाद, हिंदू नव वर्ष चैत्र माह से शुरू होता है। फाल्गुन का महीना भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित माना जाता है। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली समेत कई त्योहार मनाए जाते हैं। इस महीने में आने वाले व्रत-त्योहार सकारात्मक ऊर्जा से भरे होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महीने में कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। अगर इन नियमों का पालन न किया जाए, तो प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होते हैं। आइए, जानते हैं कि फाल्गुन माह में कौन से कार्य नहीं करना चाहिए।

फाल्गुन माह में इन नियमों का करें पालन

  हिंदू धर्म में इस महीने को हर्ष और उल्लास का महीना कहा जाता है। इस बार फाल्गुन माह 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च को समाप्त होगा।

  फाल्गुन माह में मांस, मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

  आयुर्वेद के अनुसार, फाल्गुन माह में अनाज का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। इस महीने फलों का सेवन अधिक करना चाहिए।

  फाल्गुन माह में बुजुर्गों और महिलाओं को अपशब्द न कहें।

  इस माह किसी के प्रति गलत विचार न रखें।

  फाल्गुन माह में सादे पानी से स्नान करना उत्तम होता है।

फाल्गुन माह में करें इन चीजों का दान

फाल्गुन माह में शुद्ध घी का दान करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस माह गरीबों को घी का दान करने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है।

फाल्गुन माह में गुलाल का दान करना शुभ होता है। इसे रंगों का महीना भी कहा जाता है। मान्यता है कि गुलाल दान करने से घर में बरकत आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds